मलाइका संग लिफ्ट में ऐसी हरकत कर रहे BF अर्जुन की उड़ी खिल्ली, लोग बोले- दूसरे की बीवी ली और...

Arjun Malaika Latest Photo: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बर्लिन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच जहां तमाम फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अर्जुन मलाइका को हमेशा की तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।
दरअसल, अर्जुन मलाइका की इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो ये लिफ्ट की हैं। इसके साथ ही इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, "लिफ्ट करा दे!!" सामने आई इन तस्वीरों में आर देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर जहां मलाइका के पीछे पोज दे रहे हैं तो वहीं मलाइका अपने आईफोन से सेल्फी लेने में बिजी हैं।
अर्जुन मलाइका की इस शानदार तस्वीर पर करीना कपूर और सोनम कपूर ने भी कमेंट किया है। वहीं कुछ लोग अर्जुन को ट्रोल करते हुए कमेंट में लिख रहे, "अर्जुन भाई लिफ्ट छोड़ो आईफ़ोन प्रो मैक्स गिफ्ट करो...." इतना ही एक यूजर ने अर्जुन कपूर के कमेंट की भी मजाक बनाते हुए लिखा, "भाई और कितनी लिफ्ट चाहिए दूसरे की बीवी ले ली अब भी और कुछ रह गया है क्या।"
इसके साथ ही अब नेटिजंस और इस कपल के फैंस को इनकी वेकेशन की और भी तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी के चर्चे काफी जोरों पर है। दोनों ने इशारा किया है कि वो जल्द ही शादी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications