सहेली की शादी में BF को लेकर पहुंची मलाइका अरोड़ा, फिर अर्जुन कपूर ने मचाई ऐसी धूम

Arjun Kapoor, Malaika Arora

Arjun Kapoor Malaika Arora At Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद काफी सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं अब एक बार फिर से मलाइका की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल सा काट दिया है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि आग की तरह से फैल गई हैं।

दरअसल, हाल ही में अर्जुन मलाइका को लेकर ब्रेक अप की अफवाह फैल रही थी। ऐसे में अब इस कपल को एक शादी में साथ में स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर को मलाइका के साथ उनकी सहेली करिश्मा करमचंदानी की शादी में भी साथ देखा गया है।

मलाइका ने भी इस ग्रुप फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है और बाकी दोस्तों के अलावा अर्जुन कपूर को भी टैग किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब आंटी भी शादी के लिए तैयार है। बस अर्जुन कपूर शादी के लिए बोले तो।' एक ने कहा, 'सलमान भाई कहां हो। कब करोगे इन दोनों का द एंड।' एक ने कहा, 'पक्का ब्रेकअप हुआ है या नहीं। मुझे लगता है कि सिर्फ फिजिकल रिलेशनशिप होगा।' एक यूजर ने कहा, 'रिलैक्स दोस्तों। फिर से आंटी ने बच्चे को मना लिया है।'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2016 से साथ हैं। इसके एक साल बाद इनका अरबाज खान से आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था। तब से कपल साथ हैं। हालांकि दोनों ने कभी शादी के लिए कभी नहीं कहा। मगर 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या वो 2024 में शादी करेंगी? तो मलाइका ने कहा था कि कोई होगा तो जरूर करेंगी। और अरबाज खान की शादी के बाद इसका प्रोमो आया था, तो लोगों ने तब भी चुटकी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X