अर्जुन मलाइका ने ब्रेक अप के चर्चो की निकाली हवा, छोटी ड्रेस में गर्लफ्रेंड मलाइका को लेकर निकले अर्जुन

Arjun Malaika Video: बी टाउन के सबसे हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर कुछ समय से ब्रेक अप के चर्चे शुरू हो गए थे। वीकेंड पर इस स्टार कपल ने इन सभी गॉसिप पर पूर्ण विराम लगा दिया है। वीकेंड पर ये कपल एक दूसरे साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता दिखाई दिया। इस दौरान लंच डेट के बाद बाहर आते अर्जुन मलाइका को पैपराजी ने स्पॉट किया और इनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस दौरान अर्जुन मलाइका साथ में बाहर आए और फिर बारिश के बीच हमेशा की तरह एक ही गाड़ी से रवाना हो गए। मलाइक अरोड़ा इस दौरान व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ब्लैक सनग्लासेज लगाए काफी कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे। दोनों के चेहरों पर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने की खुशी औक सुकून साफ दिखाई दे रहा था।
इस दौरान अर्जुन कपूर डेयरिंग बॉयफ्रेंड की तरह पल पल मलाइका का ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान मलाइका अर्जुन के आगे-आगे चल रही थी और अर्जुन कपूर उन्हें फॉलो करते दिखाई दे रहे थे।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications