अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा का खुल्लम खुल्ला इजहार, रोमांटिक अंदाज में नजर आए साथ
Recommended Video

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान अब बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। हालांकि दोनों ने ऑफिशियली अभी तक अपने रिलेशन की घोषणा नहीं की है। लेकिन कुछ समय से दोनों मीडिया के सामने भी साथ साथ आने से गुरेज़ नहीं कर रहे। हाल ही में अर्जुन, मलाइका, करीना कपूर सभी साथ में पार्टी करते भी दिखे।
प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरु- इस शानदार जगह से होगी शादी
इस तस्वीर में मलाइका के काफी नजदीकी दोस्त नजर आ रहे हैं। जिनमें करीना कपूर खान, छोटी बहन अमृता अरोड़ा, सुजैन खान और पूर्व देवरानी यानी सुहेल खान की पत्नी सीमा खान भी नजर आ रही हैं। बता दें, मलाइका और अरबाज़ खान ने 2018 में ऑफिशियली डायवोर्स ले लिया है। फिलहाल अरबाज इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

कुछ ही दिनों पहले अफवाह थी कि अर्जुन और मलाइका 2019 में शादी करने वाले हैं। आजकल अक्सर इन्हें एक साथ स्पॉट किया जाता है, जिससे इस अफवाह को और भी हवा मिल चुकी है। वहीं, ये तस्वीरें भी इनके रिलेशनशिप की पुष्टि करती है।
हाल ही में जब मलाइका से अर्जुन कपूर को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा, 'मेरी लाइफ में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा इस बारे में सभी को पता है। मुझे खुद इस बारे में किसी को भी बताने की जरूरत नहीं। मैं अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हूं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया से बात करने में सहज महसूस नहीं करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications
