2 महीने पहले हो गया था Arjun-Malaika का ब्रेकअप, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

Arjun Malaika Relationship Status- बीते कुछ समय से लगातार खबरें आ रही थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद मलाइका का वो बयान आया था कि अगर कोई शादी के लिए पूछता है तो वो शादी करेंगी.. इसके बाद लोगों को फिर से शक हुआ था कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
लेकिन अब कुछ ऐसी जानकारी सामने आई है जो कि चौकाने वाली है। Zoom की मानें तो करीब दो महीने पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से अलग हो चुके थे। लेकिन ये दूरी ज्यादा नहीं चली और दोनों ने सुलह कर ली।
जूम की मानें तो एक सूत्र ने बताया है कि "कई सालों से दोनों साथ में हैं और इसको ऐसे खत्म करना दोनों के लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा। अलग होने के बाद उन लोगों को पता चला है कि ये इतना आसान नही है।"
कारण पूछे जाने पर रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, ''इस बात को लेकर किसी को जानकारी नहीं है कि दोनों क्यों ब्रेकअप के रास्ते पर निकल गए थे। कारण जानना आसान नही है।'' लेकिन ये भी सही है कि दोनों की सुलह हो गई है और फिर से दोनों साथ में नजर आने वाले हैं।
कब से हैं रिलेशन में?
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइक अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर से साथ जुड़ा था। साल 2019 से अर्जुन कपूर और मलाइका रिलेशनशिप में हैं। कई बार ऐसा होता है को दोनों को किसी फंक्शन या किसी लोकेशन पर स्पॉट किया जाता है।
कई बार दोनों साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं और वहां से उनकी तस्वीरें सामने आती हैं। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि अर्जुन और मलाइका कब दोनों को अपनाते हैं और शादी के बंधन में बंधते हैं।
अरबाज ने कर लिया निकाह
मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान ने हाल ही में निकाह कर लिया। उन्होने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को अपना हमसफर बनाया है। इस निकाह के दौरान सुपरस्टार सलमान खान समेत उनता पूरा परिवरा मौजूद था।


Click it and Unblock the Notifications