..................... Arjun Kapoor and Malaika Arora make their relationship official, hold hands at Milan airport - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ किया प्यार का ऐलान, मिलान एयरपोर्ट पर हाथ थामें दिखे

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर लगातार खबरें आ रहीं है कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहें है और रिलेशनशिप में है। बता दें कि दोनो ने कभी भी खुलकर अपने प्यार का इजहार तो नहीं किया है लेकिन इस तस्वीर ने सबकुछ आइने की तरह साफ कर दिया है। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर जो कि मिलान एयरपोर्ट की है वायरल हो रही है..इस फोटो में दोनो एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहें है।

इस फोटो का क्रेडिट PeepingMoon.com को जाता है। गौरतलब है कि काफी समय से चर्चा में है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच कुछ को चल रहा है और अक्सर दोनो एक दूसरे के साथ भी दिखाई पड़ते रहते है।

arjun kapoor, malaika arora, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा

हाल ही में अर्जुन कपूर फिल्म नमस्ते इंगलैंड को प्रमोट करने कलर्स के शो इंडियाज गॉट टैलेंट पर पहुंचे थे और खास बात ये है कि इस शो की जज मलाइका अरोड़ा भी है। इसके अलावा इसको किरण खेर और करण जौहर जज करते है।

इस शो में दोनो की बॉंडिंग देखकर लग रहा था कि दोनो काफी अच्छी तरह से एक दूसरे को जानते है। यही कारण है कि सलमान खान अर्जुन कपूर से काफी ज्यादा नाराज हैं क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि अरबाज और मलाइका रिश्ता टूटे। फिलहाल इस तस्वीर ने बॉलीवुड में एक नई गॉसिप को जन्म दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X