Malaika Arora pregnancy: गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर तिलमिलाए BF अर्जुन कपूर

Recommended Video
Arjun Malaika Reaction On Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी का जहां हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था तो वहीं इस स्टार कपल की प्रेग्नेंसी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इन खबरों के सामने आते ही अर्जुन मलाइका ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। अर्जुन मलाइका ने इस तरह की अफवाह फैलाने वाले न्यूज पोर्टल और पत्रकार की लताड़ लगा दी है।
अफवाहों पर भड़के अर्जुन कपूर
खबरें फैलते ही अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात का खंडन करते हुए एक पोस्ट लिखा है। अर्जन कपूर ने कहा कि ,"ये काफी गिरी हुई चीज है. इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं, हम उसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच्चाई का हिस्सा बन जाती हैं." अर्जुन ने इसे असंवेदनशील बताया और कहा, "हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की हिम्मत ना करें."
मलाइका ने भी जाहिर किया गुस्सा
इसके साथ ही अर्जुन कपूर के इस बयान को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने भी अपने गुस्सा जाहिर किया है। अर्जुन और मलाइका अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं ऐसे में इस कपल को ये चीज काफी नागवार गुजरी और अपना गुस्सा जाहिर कर दिया।
अर्जुन मलाइका की जोड़ी
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के सबसे लोकप्रिय स्टार कपल्स में शुमार हैं। फैंस बीच इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। ऐसे में कभी-कभी इस स्टार कपल को लेकर कुछ अफवाहें भी फैल जाती हैं। जहां कई बार अर्जुन मलाइका इनपर रिएक्ट करना मुनासिब नहीं समझते हैं तो कई बार दोनों का ही गुस्सा फूट जाता है। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है।2019 में अर्जुन के जन्मदिन पर किया था रिलेशन ऑफिशियल
3 सालों से कर रहे हैं डेट
अर्जुन-मलाइका पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर एक पोस्ट के जरिए रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही दोनों रोमांटिक डेट और वेकेशन पर नजर आते रहे हैं। हाल ही में खबरें थीं कि दोनों 2023 में शादी कर सकते हैं, हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











