अर्जुन मलाईका की शादी की तारीख हुई FIx, इतनी जल्दी कैसे होंगी तैयारियां!
Recommended Video

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा जब से अपने रिश्ते को लेकर बाहर आए हैं तब से दोनों की शादी की खबर गपशप गली में घूमती रहती है लेकिन अब सूत्रों की मानें तो खबर पक्की है कि अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा, अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि ये एक चर्च वेडिंग होगी और दोनों क्रिश्चियन तरीके से एक दूसरे को पति - पत्नी के तौर पर अपनाएंगे।
दिलचस्प ये देखना होगा कि इस शादी के बाद अर्जुन और मलाईका, पंजाबी तरीके से शादी करते हैं या नहीं। अर्जुन कपूर ने कई इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर अपनी दादी के अरमान बांटे हैं। और अब जब वो दिन आखिरकार आ रहा है तो बिना पंजाबी ढोल नगाड़ों के ये शादी होगी या नहीं इसका सबको इंतज़ार रहेगा।

अर्जुन और मलाईका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन जब से दोनों ने इस रिलेशनशिप को मीडिया के सामने आने में अपनी हिचकिचाहट छोड़ी है तब से करण जौहर इशारों इशारों में इस शादी का एलान करते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने करीना से भी पूछा कि दुलहन की सहेली बनने को लेकर कुछ बातें शेयर करना चाहोगी। जिस पर करीना ने टॉपिक ही बदल दिया।
वैसे आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत White Brides से -


Click it and Unblock the Notifications