तलाक के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से भी कर लिया ब्रेकअप? अर्जुन के इस पोस्ट से शुरू हुए चर्चे

Arjun Kapoor, Malaika Arora

Malaika Arora Arjun Kapoor Divorce: बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे के साथ अपने रिलेशन को लेकर छाए हुए हैं। अक्सर इस कपल को लेकर तरह तरह की खबरें और अफवाहें उड़ती रहती हैं। अब एक बार फिर से अर्जुन मलाइका को लेकर ऐसी चर्चा हो रही है जिसे उनके फैंस सुनना नहीं चाहते हैं।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर दिया है जिसके बाद तमाम लोग उनके ब्रेक अप की चर्चा शुरू कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर 12 साल का उम्र का फसला इस कपल के लिए ट्रोलिंग का मुद्दा बनता रहता है। हालांकि, अर्जुन और मलाइका को इस तरह की निगेटिविटी की परवाह नहीं है और वे चार साल से मजबूत बने हुए हैं। जहां फैंस इस बात से उत्साहित हैं कि दोनों जल्द ही किसी भी समय शादी करके सभी को सरप्राइज कर सकते हैं, वहीं नेटिजंस के एक वर्ग को लगता है कि यह जोड़ी अलग होने की ओर बढ़ रही है।

17 अगस्त 2023 को अर्जुन कपूर ने इंस्टा हैंडल पर अपने सिंगल वेकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट करके हॉटनेस का लेवल बढ़ा दिया। तस्वीरों में अभिनेता बेहद हैंडसम लग रहे थे और उन्होंने अपनी जर्नी का भरपूर आनंद लिया। स्पेगेटी का स्वाद लेने से लेकर स्विमिंग सेशन में जाने तक, अर्जुन ने यह सब किया। एक तस्वीर में उन्हें अपने नाश्ते का आनंद लेते और एक शो को एंजॉय करते हुए भी देखा गया। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को लंबा बनाएं...।"

अर्जुन कपूर, जो अक्सर मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं, उन्होंने सिंगल वेकेशन को एंजॉय करते हुए सभी को हैरान कर दिया। 'Reddit' पर उनकी पोस्ट साझा करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि अभिनेता एक वीकेंड लॉन्ग सिंगल जर्नी के लिए गए थे, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड मुंबई में शूटिंग में व्यस्त थीं और उनके संभावित सेपरेशन का संकेत दिया।

जल्द ही, कई नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी और उसी के बारे में अपनी राय लिखी। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

Read more about: arjun kapoor malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X