विराट कोहली के वर्काउट वीडियो का अर्जुन कपूर ने बनाया मजाक- बोले 'भंगड़ा पा ले'
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच इस समय सभी लोग किस तरह से घर में समय काट रहे हैं ये को सभी जानते हैँ। चाहें ये वर्काउट हो या फिर किसी और तरह की एक्टिविटी। अभिनेता और क्रिकेटर्स इस समय घर पर ही काम कर रहे हैं कई मौकों पर जिम में या फिर योगा करते पसीना बहाते नजर आते रहते हैं। इस समय सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इस वीडियो में खुद को फिट रखने के लिए विराट कोहली एक एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें वो काफी कठिन स्टेप कर रहे हैं। इस वीडियो को खुद उन्होने सोशल मीडिया पर शेयर किया है लेकिन अभिनेता अर्जुन कपूर को ये वीडियो और एक्सरसाइज का स्टेप कुछ अलग सा लगा।

यही कारण है कि उन्होने इस वीडियो में कमेंट करते हुए लिखा है.. भंगड़ा पा लै। इसका मतलब ये है कि अर्जुन कपूर इस वीडियो को देखने के बाद उनका मजाक उड़ा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications