'हम लोग कुछ गलत नहीं कर रहें हैं'- मलाइका के साथ रिश्ते पर अर्जुन कपूर की मोहर
Recommended Video
अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जो काफी समय से अफेयर को लेकर चर्चा में थे वो पूरी तरह से अब साफ हो चुका है। बता दें कि अर्जुन कपूर ने इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग के दौरान बात करते हुए सारी बातों का खुलासा करते हुए अपने रिश्ते को माना है। गौरतलब है कि इस स्क्रीनिंग के मौके पर मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थीं। अर्जुन कपूर ने खुलकर बात करते हुए कहा कि वो कभी भी मीडिया से नहीं छिपे हैं क्योंकि मीडिया ने उनको सम्मान दिया है।
आप लोग ऐसे घर के बाहर छिपकर ना बैठें क्योंकि मै पापारज्जी खुद ही होने देता हूं लेकिन मेरे और उनके पड़ोसियों को इससे समस्या नहीं होनी चाहिए। मै कुछ गलत नहीं कर रहा हूं। ये बिल्कुल नॉर्मल है।

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग के दौरान जब फोटोग्राफर्स ने अर्जुन और मलाइका को साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा तो उन्होंने कपल पोज दिया। अर्जुन ने मलाइका की कमर पर हाथ रखकर तस्वीर खिंचवाई।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन.. आशुतोष गोवारिकल की फिल्म पानीपत में नजर आएंगे, फिल्म में उनके अलावा कृति सैनन और संजय दत्त भी दिखेंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि दोनो का रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है। इसके लिए आपको इंतजार करना होगा..


Click it and Unblock the Notifications