अर्जुन की जैकेट पहन आप भी दिखाना चाहते हैं 'तेवर'!

अपने फेवरिट एक्टर- एक्ट्रेस के कॉस्ट्यूम जैसे कपड़े पहनने का मजा ही कुछ और है। है न..तो एक ऐसा ही मौका आपके हाथ भी लगने वाला है। आपको बता दें, एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'तेवर' में पहने गए जैकेट की विशेष श्रृंखला लांच की है।

arjun kapoor

फैशन में अपडेट रहना आज को युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण लगता है। इसी उत्साह को देखते हुए अर्जुन ने बीते मंगलवार को कपड़ों के ब्रांड डेनिम की ब्रांच फ्लाइंग मशीन के तहत 'तेवर जैकेट' लांच किया। फिल्म 'तेवर' में अर्जुन के अक्खड़ किरदार को ध्यान में रखते हुए फ्लाइंग मशीन ने एक 'तेवर जैकेट' नाम से बाइकर जैकेट लांच की है, जो दिखने में ठीक वैसी है, जैसी अर्जुन ने फिल्म 'तेवर' में पहनी है।

अर्जुन भी इस कदम से बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन ने कहा कि, 'मैंने 'तेवर' में फ्लाइंग मशीन की जैकेट पहनी है और ब्रांड का उद्देश्य 'दि न्यू कूल' फिल्म का भी उद्देश्य है।'

अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स के सीईओ आलोक दुबे ने कहा कि युवा दर्शकों और उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने और उनको आकर्षित करने के नजरिए से फिल्म के साथ ब्रांड को जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'इस कदम के पीछे यह विचार था कि फ्लाइंग मशीन और अर्जुन कपूर के प्रशंसकों को एक मौका मिले, जहां न सिर्फ वे अपने पसंदीदा कलाकार को फ्लाइंग मशीन के परिधान पहने देख पाएं, बल्कि वैसे ही कपड़े पहनने का मौका उन्हें भी मिले।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X