एक साथ नजर आएंगे ये दो स्टार्स..अगली फिल्म फाइनल..शानदार
फिल्ममेकर्स हमेशा नए स्टार्स को साथ में लाना चाहते हैं। फ्रेश जोड़ी को दर्शक भी देखना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सौरभ शुक्ला अपनी अगली फिल्म में कृति सेनन और अर्जुन कपूर को एक साथ कास्ट कर सकते हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों किसी फिल्म में साथ दिखेंगे।
अर्जुन कपूर और कृति सेनन को इसके पहले भी तीन फिल्में ऑफर की गई थी लेकिन बात नहीं बनी थी लेकिन अब दर्शक दोनों को साथ में देख पाएंगे। हालांकि फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी।

अर्जुन कपूर इस साल मुबारका और हाफ गर्लफ्रेंड में नजर आ चुके हैं। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रर्दशन कर पाई तो वहीं कृति सेनन इस साल सुशांत सिंह राजपूत के साथ राबता में नजर आ चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन को साथ में पसंद किया गया।
हालांकि राबता भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन कृति सेनन की तारीफ जरूर हुई। फिलहाल दोनों साथ में किस तरह की फिल्म करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। दर्शकों को भी उनकी फिल्म के डिटेल का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications