मेरी तुलना अनिल कपूर से ना करें: अर्जुन कपूर
अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं लेकिन वह कहते हैं कि उनकी तुलना उनके चाचा से नहीं की जानी चाहिए। क्योंकि उनसे तुलना करना यानि अनिल कपूर को कम आंकना है।
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन ने कहा, 'यदि मेरी तुलना अनिल चाचू से की जाती है तो इसका मतलब है कि मैंने बहुत कुछ पहले ही हासिल कर लिया है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी उनके साथ तुलना किया जाना सही नहीं है। यह तुलना उनके काम की बेइज्जती होगी। मुझे तो अभी काफी कुछ सिखना है।
आज वह बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में हैं और उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनका लोग सिर्फ सपना देखते रह जाते हैं। अनिल कपूर बेहतरीन एक्टर हैं। बॉलीवुड में हर किसी के लिए पर्याप्त जगह है। वह समय गया जब हर कोई नंबर एक बनने की होड़ किया करते थे।
आपको बता दें इस फिल्म में परिणीती चोपड़ा भी अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। यह फिल्म 11 मई को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











