सलमान जिस एक्टर से करते हैं नफरत- वो निकले कैटरीना कैफ के राखी भाई- एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सुपरस्टार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भारत को लेकर चर्चा में हैं और जबरदस्त तरीके से इसका प्रमोशन कर रहीं हैं। गौरतलब है कि एक टॉक शो के दौरान कैटरीना कैफ ने एक ऐसा खुलासा किया है जो कि इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि इंडस्ट्री में एक ऐसा एक्टर भी है जिसको कैटरीना कैफ राखी बांध चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता अर्जुन कपूर की जिनसे आजकल सलमान खान खफा चल रहे हैं।
कैटरीना कैफ से एक सवाल पूछा गया था कि अगर रणबीर- आलिया और अर्जुन- मलाइका की शादी एक ही दिन होगी तो वो किसकी शादी में जाना पसंद करेंगी।

इसपर कैटरीना कैफ ने सीधे जवाब देते हुए कहा कि वो अर्जुन और मलाइका की शादी में जाएँगीं क्योंकि अर्जुन उनके राखी भाई हैं। फिर कैटरीना ने ये भी खुलासा किया कि उन्होने पहली बार शीला की जवानी गाने की शूटिंग के दौरान अर्जुन को राखी बांधी थी।
उनसे मैने पूंछा की क्या तुम मेरे राखी भाई बनोगे तो अर्जुन ने मना कर दिया था। अर्जुन कपूर भी इस समय मलाइका से अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











