आखिरकार सोशल नेटवर्किंग के चक्रव्यूह में फंस गये अर्जुन

Arjun Kapoor is on Twitter follow him on arjunk26
अर्जुन कपूर ने वनइंडिया से बात करते हुए एक बार कहा था कि वो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नहीं हैं क्योंकि वो अपनी निजी जिदंगी को निजी ही रखना चाहते हैं। अर्जुन का मानना था कि जब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जुड़ जाते हैं तो आपके जीवन की हर एक बात लोगों में शेयर होने लगती है। अर्जुन जो कि काफी इंट्रोवर्ट किस्म के हैं उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आना इसलिए अच्छा नहीं लगता था। लेकिन हाल ही में अर्जुन ने लाख ना ना करते हुए आखिरकार ट्विटर की दुनिया में कदम रख ही दिया।

अर्जुन के ट्विटर पर आते ही अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उनका ट्विटर पर स्वागत किया। अर्जुन के ट्विटर हैंडल का नाम है अर्जुनके26। उन्होंने मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर अपनी शुरुआत की।

अर्जुन ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "अंशुला कपूर मुझे सिखा रही हैं कि अपने ट्विटर हैंडल को कैसे चलाना करना है।"

उधर, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अर्जुन का स्वागत किया और उनकी फिल्म 'गुंडे' की सहकलाकार प्रियंका चोपड़ा ने भी उनका स्वागत करते हुए लिखा, "महिलाओं एवं सज्जनों आपके सामने प्रस्तुत हैं, अर्जुन कपूर। हा हा अर्जुनके26 बाबा आपका स्वागत है। कुछ प्यारा सा संदेश लिखिए।"

वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा, "और अर्जुनके26 आखिरकार ट्विटर पर हैं। चलिए उनको ढेर सारा प्यार दें, जो अब तक आपने सहेज रखा है।"

निर्देशक कुणाल कोहली ने अर्जुन को चेतावनी देते हुए लिखा, "अर्जुनके26 एक और पागल यहां आया। जब तक आपको पता चलेगा, आप ट्विटर के पागलपन में फंस चुके होगे।"

बुधवार को अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा, "सबको शुभप्रभात। आप सब के प्यार के लिए शुक्रिया, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। ट्विटर और इंस्टाग्राम की जटिलताओं से अब तक जूझ रहा हूं।"

फिल्हाल अभी तक अर्जुन कपूर के ट्विटर पर करीब 41,000 फॉलोवर्स हो गए हैं। तो देखते हैं अर्जुन ट्विटर पर अपने सम कालीन एक्टर्स में से किसी किसे पीछे छोड़ देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X