अर्जुन कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं..वजह भी है खास
अर्जुन कपूर इन दिनों काफी खुश हैं और वजह है उनकी फिल्म मुबारकां की सफलता। जी हां अर्जुन कपूर मुबारकां सफल होने से काफी खुश हैं। आपको बता दें कि मुबारकां एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अर्जुन कपूर के अलावा अनिल कपूर और इलियाना डिक्रूज भी हैं।
[BOX OFFICE: अक्षय कुमार के आते ही.. डूब जाएंगे ये सुपरस्टार.. FINAL है! ]
फिल्म ने अबतक कुल 46 करोड़ की कमाई की है । अर्जुन कपूर ने फिल्म की सफलता पर कहा कि "मैं बहुत खुश हूं।इस फिल्म को करने का पूरा विचार इसे एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बनाना था और अगर कई सारे लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस फिल्म को देखने जा रहे हैं और वे दोबारा देखने जा रहे हैं, तो इसलिए क्योंकि यह फिल्म उन्हें हंसने-मुस्कुराने के मौके देती है.. मुझे इससे खुशी होती है।"

अर्जुन कपूर ने कहा कि कलाकार पर दबाव होता है कि दर्शक फिल्म को पसंद करें और प्रोड्यूसर के पैसे भी ना डूबें।फिल्म को अगर सराहा जाता है तो मनोबल मिलता है। मुबरकां में पहली बार अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए और इनकी बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











