मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद Arjun Kapoor कर रहे हैं कुशा कपिला को डेट, अफवाहों का सच आया सामने

Kusha Kapila: मनोरंजन जगत से आए दिन कोई ना कोई ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिसके बारें में दर्शकों का जानना अच्छा लगता है। हाल ही में ऐसी ही एक खबर आई है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को लेकर, खबर है कि इस वक्त अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से ब्रेकअप कर लिया है और एक्टर (Arjun Kapoor) अब कुशा कपिला (Kusha Kapila) को डेट कर रहे हैं। इस खबर के आने के बाद खुद कुशा कपिला ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लोगों को सच बताया है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप-
बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी सालों से बोनी कपूर के बेटे और जान्हवी कपूर के भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी मशहूर हैं। वहीं अब सालों बाद इस कपल को लेकर सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइट्स पर ब्रेकअप की खबरों की अफवाह उड़ रही है।
कहा जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब खत्म हो गया है, हालांकि अभी तक ऐसी खबरों पर इस कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बैसे मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की खबरे तब शुरू हुई जब अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोलो वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी।
इस दौरान उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा था, 'जिंदगी छोटी होती है। अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ।' इस पोस्ट के बाद हर तरफ खबर फैल गई कि मलाइका और अर्जुन अलग हो गए हैं। हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका ने रिएक्ट नहीं किया है।
अर्जुन कपूर और कुशा कपिला का रिश्ता-
खबर है कि अरबाज खान की एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला को डेट रहे हैं। अफवाहें बहुत तुल पकड़ रही थी तो अब कुशा कपिला ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो इस तरह की बाते कर रहे हैं।
कुशा ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करके कहा, 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।' जैसे ही कुशा ने ये सब लिखा तो लोगों को लगा कि कुशा अपना रिश्ता छिपाने की कोशिश कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
