क्या Yes Bank डूबने के लिए अर्जुन कपूर हैं जिम्मेदार? KRK का ये ट्वीट हो रहा है वायरल
देशभर में येस बैंक क्राइसिस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसे लेकर येस बैंक के कस्टमर्स काफी तनाव में चल रहे हैं। ऐसे में केआरके यानी कमाल राशिद खान का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में KRK ने येस बैंक के डूबने का जिम्मेदार अर्जुन कपूर को ठहराया है। केआरके ने जो कारण दिया है उसे जानकर तो आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
केआरके ने ट्विटर पर अर्जुन कपूर ने निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि, अर्जुन कपूर ने अपने करियर में जितनी भी फिल्में की हैं वह सारी डूब गईं। एक सिर्फ 2 स्टेट्स फिल्म ऐसी थी जो हिट साबित हुई। लेकिन इस फिल्म में उन्हें येस बैंक में काम करता हुआ दिखाया गया था। अब ये बैंक भी डूब गया। इस ट्वीट के बाद उन्होंने भी मजे लेने वाले इमोजी पोस्ट किए।


Click it and Unblock the Notifications











