पानीपत का एक और शानदार पोस्टर, मिलिए उससे जिसने पलट दी पूरी कहानी
अर्जुन कपूर, कृति सैनन, संजय दत्त स्टारर पानीपत, 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और हर रोज़ फिल्म से एक नए किरदार का पोस्टर रिलीज़ किया जा रहा है। फिल्म को डायरेक्ट किया है आशुतोष गोवारिकर ने।
आज फिल्म से शुजा उद दौला का पोस्टर रिलीज़ किया गया है। फिल्म में कुणाल कपूर शुजा उद दौला का किरदार निभा रहे हैं जिनसे मिलवाते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा - वो शख्स जो पूरा खेल बदल सकता था और जिसने पूरा खेल बदल दिया।

गौरतलब है कि शुजा उद दौला एक मुग़ल सुलतान था जो मराठाओं का सबसे बड़ा समर्थक बन सकता था। लेकिन ऐन वक्त पर शुजा उद दौला पलट गया और अफ़गान सेना के साथ मिल गया।
अहमद शाह अब्दाली के साथ हाथ मिलाते ही शुजा उद दौला ने मराठाओं के साथ सारे संबंध तोड़ लिए और उनको दी जाने वाली हर संभव मदद से हाथ फेर लिया। इस कारण मराठाओं को बहुत बड़ा झटका लगा।
अब देखना है कि 6 दिसंबर को आशुतोष गोवारिकर की ये इतिहास के पन्नों को पलटने की कोशिश कितनी सफल होती है। आपको बताते हैं कुछ पीरियड फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications