एक और साउथ रीमेक, सालों बाद कोमा से उठेंगे अर्जुन कपूर, जानिए डीटेल्स
बोनी कपूर इस समय प्रोड्यूसर के तौर पर फॉर्म में आ चुके हैं और वो एक से एक बेहतरीन तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम स्क्रिप्ट के रीमेक राइट्स खरीद रहे हैं। अब उन्होंने तमिल फिल्म कोमाली के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं और फिल्म को हिंदी में बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बोनी कपूर ने ये भी कंफर्म किया कि फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि कोमाली एक तमिल फिल्म है जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म में जयम रवि, काजल अग्रवाल और सम्युक्ता हेगड़े मुख्य भूमिका में थे। फिलहाल फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए केवल अर्जुन कपूर का नाम सामने आया है।

अर्जुन कपूर, आजकल, आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा पानीपत में व्यस्त हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होनी है। इसके बाद अर्जुन कोमाली रीमेक पर काम शुरू कर सकते हैं। फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी जो सालों बाद कोमा से उठा है और अब आजकल के जीवन में खुद को ढालने में उसे कठिनाईयां हो रही हैं। कोमाली को प्रदीप रंगनाथन ने डायरेक्ट किया था।
बॉलीवुड में फिलहाल दक्षिण भारत की कई फिल्मों के रीमेक की तैयारी चल रही है। आप भी देखिए इन फिल्मों की लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications











