Ooo: मैंने इतने साल काम किया है...अब हिट फ्लॉप नहीं देखता...बस फिल्में करता हूं
अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में काम करते 5.5 साल हो गए हैं और उनका मानना है कि अब वो केवल अच्छे काम कर ध्यान देते हैं। हिट फ्लॉप जैसी चीज़ों से उन्हें ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
अर्जुन ने यहां एक इंटरव्यू में कहा कि मैं हमेशा से अच्छे अवसर को ज़्यादा तरजीह देता हूं। ये हिट फ्लॉप वाले कंपिटीशन में मैंने कभी हिस्सा ही नहीं लिया।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर पर अक्सर नेपोटिज़्म के कारण बॉलीवुड में होने का आरोप लगता है। काफी लोगों का मानना है कि अगर वो बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं रखते तो उनका हीरो बनना मुश्किल था।
वैसे भी अभी तक अर्जुन कपूर ने फिल्मों के लिहाज़ से कुछ ऐसा बेहतरीन काम नहीं किया है। शुरू में वो सलमान खान की फिल्मों में असिस्टेंट थे।
सलाम - ए - इश्क में निखिल आडवाणी को असिस्ट करने के दौरान अर्जुन को लगा कि उन्हें हीरो बनना चाहिए और वो बन गए।
हालांकि कुछ भी कहिए, नए ज़माने के स्टार्स में अर्जुन 100 करोड़ क्लब में शामिल है। जानिए, यंग स्टार्स का 100 करोड़ क्लब -


Click it and Unblock the Notifications












