फोटो को लेकर अर्जुन कपूर ने किया अनुष्का शर्मा को ट्रोल तो एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
एक्टर अर्जून कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कभी वह फैंस के साथ फोटो शेयर करते हैं तो कभी दूसरे स्टार्स की तस्वीरों पर कमेंट कर सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। जी हां, एक बार फिर ऐसा कर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया की हैडलाइन में बने हुए हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट फोटो पर उन्होंने मजेदार कमेंट किया जिसका जवाब भी कुछ उसी अंदाज में एक्ट्रेस ने दिया।
दरअसल बुधवार को अनुष्का शर्मा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और व्हाइट जुराब में नजर आ रही हैं। वह बालकिनी में बैठ धूप में कॉफी का लुत्फ उठा रही हैं। इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर ने लिखा कि तुम्हारी सॉक्स की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह शानदार है।' एक्टर के इसी कमेंट को ही लाखों यूजर ने लाइक कर डाला है। अर्जुन के इस कमेंट का जवाब अनुष्का ने तुरंत दिया।


Click it and Unblock the Notifications











