एक्स को किसी और की बाहों में देख टूटा अर्जुन कपूर का दिल ? भरे इवेंट में फिर किया ये काम...

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर ने लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा को डेट किया था। दोनों के वेकेशन के और दोनों के क्वालिटी टाइम फोटोज सोशल मीडिया पर छा गए थे। जहां लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं दोनों के ब्रेकअप की खबर ने लोगों का हैरान कर दिया था।
इंटरनेट पर छा गया ये वीडियो
मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर से दूरियां बनानी शुरू कर दी थीं। दोनों के ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात भी ना के समान की। वहीं बीते दिन हुए इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने एक दूसरे को देखते ही नॉर्मल रिएक्ट किया। मलाइका जैसे बाकियों के गले लगीं वैसे ही वह अर्जुन कपूर को हग करके आगे बढ़ गईं, लेकिन जैसे ही मलाइका का कोई खास जानने वाला आया वह उनके साथ काफी घुम मिल गईं उनके साथ बातचीत भी की और उन्हें भी गले लगा लिया। मलाइका को किसी दूसरे के साथ इतना क्लोज देखना अर्जुन को पसंद नहीं आया।
घूरते दिखे अर्जुन कपूर
वायरल हो रहे वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर दूर खड़े काफी देर तक मलाइका अरोड़ा को घूरते रहते हैं। वहीं काफी देर तक जब अर्जुन मलाइका पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाते हैं तब मलाइका अर्जुन की ओर देखती हैं। बता दें कि इंटरनेट पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के् कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अर्जुन अभी तक अपना प्यार नहीं भूल पाया है। वहीं दूसरे ने लिखा- आज भी दोनों के दिल में प्यार है।


Click it and Unblock the Notifications











