सलमान खान OUT.. धमाकेदार सीक्वल में अक्षय कुमार के साथ.. ये स्टार FINAL!!
सलमान खान स्टारर फिल्म 'नो एंट्री' लगभग एक साल से सुर्खियों में हैं.. खास वजह है कि सलमान निर्माता को सीक्वल के लिए कोई डेट ही नहीं दे रहे थे। लिहाजा, अब फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया जा रहा है।
सलमान खान की 'रेस 3'.. शानदार लुक में स्टार.. हैरान रह जाएंगे!
लेकिन इतना ही नहीं, ताजा खबरों की मानें तो 'नो एंट्री में एंट्री' फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी भी शामिल हो सकती है। अनिल कपूर तो नो एंट्री का भी हिस्सा रहे थे। लेकिन अर्जुन को इस फिल्म में नया जोड़ा जो रहा है। याद दिला दें, 2017 में अनिल कपूर और अर्जुन ने साथ में 'मुबारकां' जैसी हिट फिल्म दी है।

लगभग 12 साल पहले आई थी फिल्म 'नो एंट्री'.. सलमान खान, अनिल कपूर स्टारर यह कॉमेडी फिल्म हिट रही थी।अनीस बज्मी की इस सीक्वल फिल्म का नाम भी फाइनल कर लिया गया है- नो एंट्री में एंट्री.. फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार है।
Recommended Video

लिहाजा, अब सिर्फ कास्ट पर काम शुरु है। निर्देशक ने खुद कहा है कि अभी हम फिल्म और कास्ट पर काम कर ही रहे हैं। जैसे ही कुछ फाइनल होता है इसकी घोषणा की जाएगी। उम्मीद है कि वह जल्द ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications