अर्जुन कपूर ने कंधे पर बनवाया इस नाम का टैटू, तस्वीर देख लोग बोले- जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई...

Arjun kapoor Latest Post Viral: अर्जुन कपूर इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा को डेट करने के बाद दोनों का बेक्रेअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद से अर्जुन कपूर थोड़ा कम ही एक्टिव नजर आते हैं।
वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर अपने कंधे पर टैटू बनवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैन्स भी बेहद एक्साइटेड दिखे क्योंकि फैन्स भी यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर किसके नाम का टैटू बनवा रहे हैं।
अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं उनके टैटू आर्टिस्ट अर्जुन के टैटू को शेड देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अर्जुन ने अपने कंधे पर 'रब राखा' लिखावाया है। जिसका अर्थ होता है कि ऊपर वाला हमेशा आपके साथ है आपकी रक्षा के लिए। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं- रब राखा- भगवान तुम्हारे साथ रहे। मेरी मां हमेशा यही कहती थी। अच्छे और बुरे समय में भी। आज भी ऐसा लगता है कि वह मेरे साथ हैं। मुझे रास्ता दिखा रही हैं। मुझे पर नजर रखे हुई हैं।
जिस दिन सिंघम अगेन रिलीज हुई थी उसी शाम मैंने यह टैटू गुदवाया था अब मैं एक नए चैप्टर पर खड़ा हूं मुझे लगता है कि आपने मुझे वापस पा लिया है। जो मुझे याद दिलाता है कि ब्रह्मांड की एक योजना है। मुझे आस्था सिखाने के लिए धन्यवाद मां।
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं सबसे पहले तो एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा- अर्जुन कपूर की तारीफ की है। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है सर दिल की बात लिख दी। वहीं तीसरे फैन ने कहा- जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई बता दें कि अर्जुन कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications