..................... Arjun Kapoor goes back to work, shoots Namastey England with parineeti Chopra - Hindi Filmibeat

इस पोस्टर के साथ कर लीजिए BOOKING, 7 दिसंबर 2018 को धमाकेदार सीक्वल, इस साल का बेस्ट

पिछले कुछ दिनों में कपूर परिवार के जीवन में काफी उथल पुथल मच गया। श्रीदेवी की मौत के बाद अचानक से लोग काफी कुछ कहने लगे। कुछ अच्छा, तो कुछ बुरा लेकिन इस पूरे दौरान, अर्जुन कपूर पर सबकी नज़रें ना चाहते हुए भी टिक गईं।

जिस तरह, वो और उनकी बहन अंशुला ने पूरे परिवार का मज़बूती से साथ दिया वो काबिले तारीफ था। खैर, अब धीरे धीरे सब कुछ पहले जैसा होने की कोशिशें की जा रही हैं और अर्जुन कपूर काम पर लौट चुके हैं।

arjun-kapoor-goes-back-work-shoots-namastey-england-with-parineeti-chopra

गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत की खबर, अर्जुन कपूर को नमस्ते लंदन की शूटिंग के दौरान मिली थी। वो पंजाब में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अर्जुन ने तुरंत मुंबई वापसी की। और सबसे पहले जाकर खुशी - जान्हवी से मिले।

इस बीच श्रीदेवी के शरीर को बोनी कपूर को नहीं सौंपा जा रहा था और कई तरह की बेबुनियाद बातें होना शुरू हुईं। अर्जुन कपूर फौरन दुबई रवाना हो गए और अपने पिता के साथ उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर लेकर वापस लौटे।

ट्विटर पर अर्जुन कपूर के लिए लोगों ने काफी कुछ लिखा और सब कुछ अच्छा ही लिखा। उनके संयम की और समझदारी की तारीफ की गई। खैर, अब अर्जुन कपूर सेट पर वापस लौट चुके हैं।

नमस्ते इंग्लैंड के नए पोस्टर में वो और परिणीति चोपड़ा दोनों ही शानदार लग रहे हैं। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार कमाई करेगी।

वैसे भी परिणीति और अर्जुन दोनों ही 100 करोड़ क्लब का हिस्सा हैं, ऐसे में देखना है कि नमस्ते इंग्लैंड इसका हिस्सा बन पाती है या नहीं। वैसे बॉलीवुड के 10 यंग स्टार्स हैं जो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X