पंजाबी के बाद 'बिहारी ब्वॉय' बनने के लिए अर्जुन कपूर को करनी इतनी मेहनत!
अर्जुन कपूर जिन्होंने टू स्टेट्स में पंजाबी लड़के का किरदार निभाया था इस बार हाफ गर्लफ्रेंड में बिहारी लड़के के किरदार में नजर आएंगे। इसके लिए अर्जुन कपूर को अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ी।
हाफ गर्लफ्रेंड के बारे में सभी जानते हैं कि फिल्म चेतन भगत के नॉवेल पर बन रही है और साथ ही इसकी कहानी भी आपको पता होगी कि यह बिहारी लड़के और दिल्ली की लड़की की लव स्टोरी पर बनी है। फिल्म में अर्जुन कपूर माधव झा का किरदार निभा रहे हैं।
[Shhh: चार साल के इंतज़ार के बाद...देख लीजिए सुपरफिल्म का Super Look]
माधव झा बिहार के एक लड़के की कहानी है जिसे दिल्ली की लड़की से प्यार हो जाता है। अब अर्जुन कपूर बिहार के लड़के बने हैं जो जाहिर है कि उन्हें पूरी तरह बिहारी लगना भी होगा। खासकर उनकी बातचीत करने का अंदाज बिल्कुल बिहार में रहने वाले लड़के की तरह लगना चाहिए।

इसके लिए अर्जुन कपूर ने अच्छी खासी मेहनत की है । उन्होंने बिहार में जाकर 10 दिन का समय भी बिताया और अपने लिए एक लैंग्वेज कोच भी रखा जो उन्हें सिखा सके कि बिहार लोग जिन्हें इंग्लिश बोलना ना आए वो कैसे बात करते हैं और उनका लहजा कैसा होता है।
इसमें कोई शक नहीं है कि अर्जुन कपूर ने इसके लिए काफी मेहनत की है और हम उम्मीद करते हैं कि उनकी मेहनत बेकार ना जाए और फिल्म काफी अच्छी हो। आखिर उनके फैन्स भी तो काफी समय से उनका इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications