Malaika Arora: ये क्या अपनी 'डक वॉक' पर पहली बार खुद अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका ने की बात, लगा दी सबकी क्लास

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रे़ंड करती रहती है, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। खैर इस सबके बीच में मलाइका हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर बात भी करती हैं, अब हाल ही में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका ने अपनी 'डक वॉक' पर खुलकर बात की है।
इस बात को हर कोई जानता है कि, मलाइका अरोड़ा 49 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से बॉलीवुड की नई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मलाइका अरोड़ा अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।
बैसे तो हमेशा ही मलाइका ट्रोलिंग का सामना करती रहती हैं लेकिन सबसे ज्यादा मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक उड़ाया जाता है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की 'डक वॉक' के हरदम चर्चे रहते हैं। एक्ट्रेस के चलने के स्टाइल को ट्रोल्स ने 'डक वॉक' का नाम दे दिया है।
इस इस मुद्दे पर और ट्रोलिंग को लेकर अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल बात ऐसी है कि, 'मूविंग इन विद मलाइका के एक एपिसोड में एक्ट्रेस ने स्टैंडअप कॉमेडी करने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब।
मलाइका अरोड़ा का वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, "अगर मेरे पास एक टाइट बट है, जिस पर मैं सात कोर्स मील परोस सकती हूं तो मैं डक की तरह क्यों नहीं चल सकती? वास्तव में मैं बत्तख, बिल्ली, चीता की तरह चल सकती हूं।" खैर इसकी हर कोई काफी तारीफ कर रहा है, कि किस तरह से मलाइका ने बिंदास अंदाज में अपनी बात रखी है।
बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हो गया था। अब पिछले काफी समय से मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। तलाक के दो साल बाद यानी साल 2019 में मलाइका ने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।


Click it and Unblock the Notifications

