अब अर्जुन कपूर 'तेवर' में करेंगे कबड्डी कबड्डी..

फिल्मों में खेल का सीक्वेंस डालना आजकल बॉलीवुड निर्देशकों को काफी लुभा रहा है। चक दे इंडिया के बाद स्पोर्ट्स पर फिल्में बनाना या उससे जुड़ी कोई सीन डालना काफी आम हो गया है। और इसके लिए हमारे एक्टरर्स भी मेहनत करते दिखते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्सिंग सीखी थी, तो जॉन ने फुटबॉल। लेकिन फिलहाल, आजकल एक और एक्टर हैं, जो काफी दिलों जान से कबड्डी सीखने में लगे हुए हैं।

यहां बात हो रही है बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की। जिनकी अगली फिल्म 'तेवर' आजकल काफी चर्चे में है। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी भी हैं। जबकि बोनी कपूर और संजय कपूर इस फिल्म के निर्माता है। फिल्म तेवर 9 जनवरी 2015 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बहरहाल, जहां तक कबड्डी सीखने की बात है तो आजकल फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर कबड्डी के प्रोफेशनल खिलाड़ियों के साथ कबड्डी सीखने में व्यस्त हैं। तेवर के लिए कबड्डी सीन शूट करने के लिए निर्देशक ने असल प्लेयरर्स को बुलावा था। ताकि सीन रियल लग सके।

वहीं आपको बता दें, इस एक कबड्डी सीन के लिए अर्जुन कपूर को शूट से पहले 25 दिनों की खास ट्रेनिंग दी गई थी। जबकि कबड्डी का मैदान बोनी कपूर के ऑफिस के बाहर ही बनाया गया था। जहां कबड्डी प्लेयरर्स 25 दिनों तक अर्जुन को ट्रेनिंग दिया करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X