अर्जुन ने कभी किस नहीं किया जानिये क्यों!

अपनी पहली ही फिल्म इशकजादे में काफी हॉट और सेक्सी सीन्स देने के बाद अर्जुन कपूर अपनी दूसरी फिल्म औरंगजेब में भी कुछ स्टीमी सीन्स कर रहे हैं लेकिन ये जानकर आपको काफी हैरानी होगी कि अर्जुन कपूर ने अपनी रियल लाइफ में कभी भी किसी लड़की को किस तक नहीं किया है। चौंक गये ना। लेकिन ये बात खुद अर्जुन कपूर ने वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा से शेयर की। अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्होंने कभी भी रियल लाइफ में किसी को किस नहीं किया है। वैसे तो ये सुनकर हमें भी काफी हैरान हुई लेकिन अब अगर खुद अर्जुन का ये कहना है तो भला कोई क्या कर सकता है। लेकिन अर्जुन की दीवानी फैन्स तो ये सुनकर काफी खुश हो गयी होंगी कि उनके चहेते अर्जुन ने आज तक किसी को किस ही नहीं किया।

अर्जुन कपूर से मुलाकात के दौरान कई सारी ऐसी बातें सामने आईं जिनके बारे मे कोई नहीं जानता होगा। अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्होंने फिल्म में दो किरदार निभाए हैं और दोनों में से निगेटिव किरदार उन्हे कुछ खास पसंद नहीं है उन्हें विशाल का किरदार जो कि पॉजिटिव है ज्यादा पसंद है। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म से जुड़े इंटिमेट सीन्स के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के सीन्स करने में कोई परेशानी नहीं हुोती। सबसे पहली बात तो ये है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में सबकुछ पहले से ही लिखा होता है और हमें पता होता है कि हमें क्या करना है। अगर आप उसमें कंफरटेबल नहीं है तो आपको वो नहीं करना चाहिए।

अर्जुन कपूर से जब हमने पूछा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार किस कब की थी तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्होंने आज तक किसी को भी किस नहीं किया। क्योंकि वो पहले बहुत मोटे थे और इस वजह से लड़कियां उन्हें अपना भाई बना लेती थीं तो किस करने का मौका ही नहीं मिलता था। लेकिन अब वो स्क्रीन पर किस करके शुरुआत कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X