शाहरूख खान को फिर मिली TAKKAR, एकदम कड़क सुपरस्टार के साथ!
हाल ही के दिनों में किसी रीमेक की सबसे ज़्यादा बात हुई है तो वो है अर्जुन रेड्डी रीमेक। इंडस्ट्री के हर नए स्टार का नाम इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया।
पहले रणवीर सिंह, फिर शाहिद कपूर, फिर वरूण धवन और अब जाकर फिल्म फाइनल हो चुकी है और खबर है कि आखिरकार अर्जुन रेड्डी रीमेक करेंगे अर्जुन कपूर।

ये धमाकेदार तमिल फिल्म एक लड़के की कहानी है जो एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उस लड़की की ज़बर्दस्ती शादी करा दी जाती है। इसके बाद लड़का खुद को संभाल नहीं पाता और शराब में डुबो देता है।
कुछ कुछ देखा जाए तो मॉडर्न देवदास की तरह। यानि कि अर्जुन की तुलना शाहरूख खान से होगी भी और शाहरूख खान को भी अब यंग स्टार्स से अपने ही किए गए किरदारों की टक्कर झेलनी पड़ेगी।
वैसे अर्जुन कपूर अच्छे देवदास बनेंगे इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि काफी समय से उनकी चमक गायब है लेकिन हो सकता है कि शाहरूख का देवदास इफेक्ट की उन्हें चमका दे।
वैसे अर्जुन रेड्डी और देवदास के इस मिक्स से हमें याद आई शाहरूख की कुछ फिल्में जिनके रीमेक या सीक्वल आज के स्टार्स परफेक्ट तरीके से कर सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications
