कपूर खानदान के चिराग ने डुबाए मेकर्स के पैसे, 45 करोड़ बजट और कमाई सिर्फ 38 हजार, खतरे में करियर!

Arjun kapoor

Arjun kapoor Film The Lady Killer: वर्तमान समय के एक के बाद एक नई फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगतार रिलीज हो रही हैं। इनमें से कुछ फिल्में सुपरहिट हो रही हैं और कुछ बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हो रही हैं। इसी बीच कपूर खानदान के चिराग अर्जुन कपूर की फिल्म 'द लेडी किलर' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं और साल की बड़ी डिजास्टर साबित हुई है।

अर्जुन कपूर की फिल्म हुई डिजास्टर-

कपूर खानदान के चिराग और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने करियर के ऐसे पढ़ाव पर है जहां उनका करियर खतरें में। इसके पीछे की वजह है एक्टर की लगातार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में।

अर्जुन कपूर की फिल्म 'द लेडी किलर' 3 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा भूमि पेडनेकर हैं। फिल्म से दर्शकों के साथ साथ मेकर्स को भी बहुत सारी उम्मीदें थी।

परंतु फिल्म ने तो धोखा दे दिया, दरअसल फिल्म की पहले दिन महज 293 टिकट बिकीं और ओपनिंग डे की कमाई तो आपको हैरान कर देगी। इस फिल्म ने महज 38 हजार कमाए। इतना ही नहीं फिल्म के कई जगह जीरो शो होने पर भी कमेंट कर रहे हैं।

साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म देने वाले अर्जुन कपूर का जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 38 हजार कमाई करने वाली अर्जुन कपूर की 'द लेडी किलर' फिल्म का बजट करीबन 45 करोड़ था।

खतरें में अर्जुन कपूर का करियर-

कपूर खानदान के चिराग और बॉलीवुड एक्टर आज तक कई सारी सुपर फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। इससे साबित होता है कि मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन का करियर खतरें में हैं। सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग के चलते आए दिन एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म से पहले एक विलेन रिर्टन, कुत्ते जैसी कई फ्लॉप फिल्म अर्जुन कपूर दे चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: the lady killer arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X