..................... Arjun Kapoor's favorite actress is Priyanka Chopra, अर्जुन ने इश्क किया परिणति संग, पसंद हैं प्रियंका - Hindi Filmibeat

अर्जुन ने इश्क किया परिणिति संग, पसंद हैं प्रियंका!

इशकजादे फेम अर्जुन कपूर ने हाल ही में जी सिने अवॉर्ड के दौरान एक नया खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी छोड़ा चौंक जाएंगे। असल में अर्जुन ने कहा कि बर्फी में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग देखकर वो पूरी तरह से फ्लैट हो गये हैं और प्रियंका ही उनकी पसंदीदा अभिनेत्री बन गयी हैं। उन्होंने तो अपनी तरफ से प्रिंयका को इस साल की बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड भी दे दिया और कहा कि साल 2012 की बेस्ट एक्ट्रेस प्रियका चोपड़ा ही हैं।

अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणिति चोपड़ा के साथ इशकजादे फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपहरिट रही और साथ ही अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बहन परिणिति ककी काफी तारीफ की। लेकिन अब प्रियंका की तारीफों के पुल बांधकर तो अर्जुन ने सबके सामने ये कह दिया कि अवॉर्ड चाहे जिसे मिले लेकिन उनके लिए तो प्रियंका ही इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस हैं।

खैर अर्जुन आपने अपने करियर की शुरुआत तो प्रियंका की बहन परिणिती के साथ की लेकिन तारीफों के पुल आप प्रियंका के बांध रहे हैं। अब कहीं परिणिति ये सुनकर बुरा ना मान जाएं। आपको कम से कम परिणिती की तारीफ में कुछ तो कहना चाहिए था। मीडिया से बात करते हुए अर्जुन ने ये भी कहा कि इस साल का उनका फेवरेट गाना अग्निपथ फिल्म का देवा श्रीगणेशा है। वो रोज एक्सरसाइज करते हुए इस गाने को सुनते हैं। अर्जुन की अगली आने वाली फिल्म हे गुंडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X