हॉट सीन के एक्सपर्ट हुए अर्जुन कपूर

आने वाली फिल्म ऑरंगजेब के लिये अर्जुन ने एक हॉट सीन दिया है। भू माफियाओं पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन ने साशा आगा के साथ एक इंटीमेट सीन दिया है। डॉयरेक्टर अतुल सब्बरवाल का कहना है कि जितनी आसानी से अर्जुन ने सीन दिया, उससे कोई भी कह सकता है कि वो अब एक्सपर्ट हो गये हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज भी हैं।
17 मई को रिलीज होने वाली फिल्म में साशा ने करीब 15 मिनट का इंटीमेट सीन दिया है। साशा पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी हैं, जिनकी बॉलीवुड में यह पहली फिल्म होगी।
खास बात यह है कि हॉट सीन को फिल्माने के लिये अर्जुन ने निर्देशक से अपील की कि कम से कम क्रू मेंबर सेट पर मौजूद रहें। भीड़ के बीच वो ऐसे सीन नहीं देना चाहते हैं। निर्देशक ने तुरंत उनकी बात मानी और सीन फिल्माया गया। सीन फिल्माये जाने के बाद कई लोगों ने अर्जुन का मजाक भी उड़ाया कि अब तो अर्जुन सेक्स एक्सपर्ट हो गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











