रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, अब होगा बड़ा धमाका

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के फैंस के लिए बड़ी खबर है क्योंकि जल्द ही अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता रोहित (Rohit Shetty)के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो 'सिंघम' और 'सिंघम 2' के साथ अपने रचे कॉप यूनिवर्स का मजा दर्शकों को देने के बाद अब रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' के साथ फिर से लौट रहे हैं।
रोहित शेट्टी के साथ अर्जुन कपूर-
जाहिर है कि रोहित शेट्टी अपनी शानदार फिल्मों और धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। फैंस रोहित शेट्टी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जब रोहित ने अपने कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' की घोषणा की थी तब से ही फिल्म के कलाकारों को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही हैं।
अब खबर है कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की स्टार कास्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी जुड़ गया है। जाहिर है कि इससे पहले खबर आई थी कि, रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं।
वहीं दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ 'सूर्यवंशी' की कहानी को आगे बढ़ाएंगे। खैर अभी किसी भी खबर कि खुद रोहित शेट्टी ने पुष्टि नहीं की हैं तो ऐसे में फैंस रोहित शेट्टी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। आगे देखना होगा कि अर्जुन किस किरदार में दिखाई देंगे।
हांलकि सूत्रों ने कहा है, "हां, अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रहे हैं। रोहित और उनकी टीम ने इसे सीक्रेट रखा है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट यह है कि अर्जुन एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। अर्जुन 4 सुपरकॉप - सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम के खिलाफ फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे।"
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट-
अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा ही खबरों में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'द लेडीकिलर' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी में भी काम कर रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो अर्जुन के पास अभी फिलहाल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications
