एक नही.. दो नहीं.. इस तस्वीर में हैं कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स, दो तो बड़े होकर बने ग्रलफ्रेंड-बॉयफ्रेंड

Arjun kapoor, Sonam Kapoor, Ranbir Kapoor

एक्टर अर्जुन कपूर ने मंगलवार को बचपन की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें रणबीर कपूर को अजीब अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को मूल रूप से अरमान जैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ''आर्काइव से एक! मुझे लगता है कि मेरा तीसरा या चौथा जन्मदिन आदर जैन, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, सोनम कपूर, हर्ष वर्धन कपूर, जहान कपूर, पूजा देसाई, तुलसी कपूर, विश्व कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी का है।"

अरमान रणबीर के चचेरे भाई हैं। फोटो में, हम रणबीर और अर्जुन के साथ उनकी बहनों सोनम और अंशुला और उनके अन्य दोस्तों और भाई-बहनों को देख सकते हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अरमान की पोस्ट शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मेजर थ्रोबैक और रणबीर तो रणबीर हैं..."

फोटो में रणबीर अपनी क्यूट स्माइल दिखाते हुए अर्जुन के सिर पर 'विक्ट्री' का साइन बना रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने डेब्यू फिल्म सांवरिया के वक्त एक दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि जल्द ही ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। फिलहला दोनों ही अपनी शादीशुदा लाइफ में सेटल हैं और दोनों का एक-एक बच्चा भी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। दूसरी ओर, अर्जुन के पास 'मेरी पत्नी का रीमेक' के साथ-साथ नॉयर थ्रिलर फिल्म 'द लेडी किलर' भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X