सलमान खान की बहन संग सीरियस रिलेशनशिप में रह चुके हैं अर्जुन कपूर, दो साल में ही टूटा रिश्ता

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और आपको बता दें कि इन दिनों वह मलाइका अरोड़ा संग अप्रैल को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। पूरी इंडस्ट्री इस बात से वाकिफ है कि मलाइका अरोड़ा ने पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ में शादी की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ खास चल नहीं पाया और दोनों ने शादी के 19 साल बाद तलाक ले लिया। लेकिन तलाक के कुछ वक्त बाद वह अर्जुन कपूर को डेट करने लगी। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन कपूर ने सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट किया। दोनों बेहद ही सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन दो साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।
अर्जुन कपूर और अर्पिता खान का 2 साल तक चला सीरियस रिलेशनशिप
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने अर्पिता खान के साथ अपने रिलेशनशिप पर एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह घर में खुद में खोए रहने वाले इंसान थे। वह बस टीवी देखते थे और खाते रहते थे। जिस वजह से उनका वजन भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। अर्जुन कपूर ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि अर्पिता खान का पहला प्यार थी और वह उनके साथ सीरियस रिलेशनशिप में भी थे। दोनों का रिश्ता 2 साल तक चला।
18 साल की अर्पिता को अर्जुन ने किया था डेट
बता दें कि 2014 में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब अर्पिता खान महज 18 साल की थी तब उन्होंने उनको डेट किया था। अर्जुन ने यह भी बताया कि बच्चे उनसे आकर पूछा करते थे कि नहीं मां पाकर आपको कैसा लग रहा है? जिस वजह से इन सवालों को सुनकर एक्टर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा और वह स्कूल भी नहीं जाया करते थे।
पिता की दूसरी शादी के बाद अर्जुन कपूर को स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे
अर्जुन कपूर ने अर्पिता खान के साथ ब्रेकअप को लेकर भी बताया कि उनका वजन उस वक्त 140 किलो था। इतना ही नहीं बहन निखिल आडवाणी की फिल्म सलाम-ए-इश्क में उन्हें असिस्ट भी कर रहे थे। लेकिन उसके बाद अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड अर्पिता ने उनसे ब्रेकअप किया। अर्जुन कपूर ने अनुपम खेर के टॉक शो के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि वह जब अपने पिता की दूसरी शादी के बाद स्कूल जाया करते थे तो बच्चे उन्हें चिढ़ाया करते थे। लेकिन अब काफी लंबे वक्त से अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications