Malaika Arora से सारे रिश्ते-नाते खत्म कर चुके हैं Arjun Kapoor, खुद बताया सच, बोले- अब सिंगल हूं मैं...

Arjun Kapoor Confirms Breakup With Malaika Arora

Arjun Kapoor Confirms Breakup With Malaika Arora: अर्जुन कपूर बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि अब इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म की पूरी टीम इस समय जमकर प्रमोशन कर रही है। लेकिन अब हाल ही में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट दीपोत्सव सेलिब्रेशन के लिए पहुंची।

लेकिन इस दौरान अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद में लगातार उनकी चर्चा हो रही है। दरअसल अभिनेता ने एक छोटी सी स्पीच दिए और साथ ही मलाइका अरोड़ा के साथ में अपना ब्रेकअप भी कंफर्म कर दिया। अर्जुन कपूर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपोत्सव सेलिब्रेशन के लिए अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के पेंट और व्हाइट एंड ब्लैक प्रिंटेड शर्ट पहने हुए नजर आए। यहां पर उनके साथ में अजय देवगन से लेकर टाइगर श्रॉफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी मौजूद थे। इस दौरान अर्जुन कपूर ने एक स्पीच भी दी।

दरअसल अर्जुन कपूर को देखकर हर कोई वहां पर मौजूद लोग मलाइका मलाइका चिल्ला रहे थे। तब अर्जुन कपूर ने कहा कि "रिलैक्स, अभी मैं सिंगल हूं। इन लोगों ने लंबा और हैंडसम बता दिया तो ऐसा लगा की शादी की बात कर रहे हैं। लेकिन अभी मैं सिंगल हूं और हैप्पी दिवाली।"

अर्जुन कपूर आगे कहते हैं कि "अजय और टाइगर जो भी बोल चुके हैं मैं वही कहूंगा, हमने इस फिल्म को बहुत ही प्यार के साथ में बनाया है और मुझे उम्मीद है कि आप सब दिवाली हमारे साथ और हमारी फिल्म के साथ मनाएंगे। मैं आप सबका यहां पर आने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मैं मराठी सोच कर आया था लेकिन अब मुंह से निकल नहीं पा रही है और अगली बार आऊंगा तो पूरी तरीके से मराठी में बात करूंगा। तब तक जय महाराष्ट्र।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने साल 2017 से मलाइका अरोड़ा को डेट करना शुरू किया था। दोनों काफी लंबे वक्त तक साथ में रिलेशनशिप में भी रहे। कुछ महीने पहले दोनों की ब्रेकअप की खबर भी आई थी। लेकिन मलाइका और अर्जुन की तरफ से इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया था। लेकिन अब अर्जुन कपूर के इस बयान से यह साफ हो जाता है कि मलाइका अरोड़ा के साथ वह अपना रिलेशनशिप खत्म कर चुके हैं।

Read more about: arjun kapoor malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X