Confirm: अब सिंगल नहीं है अर्जुन कपूर, इस शो में कुबूल करते हुए कहा कि मैं...
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहें हैं और आए दिन साथ में स्पॉट होते रहते है। सभी को लग रहा था कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहें है..अब ये बात पूरी तरह से आईने की तरह से साफ हो चुकी हैं क्योंकि हाल ही में अर्जुन कपूर ने इस बात का इकरार कर लिया है कि वो सिंगल नहीं है। जी हां उन्होने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा मलाइका अरोड़ा की तरफ ही था।
अर्जुन कपूर इस मौके पर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में मौजूद थे और उन्होने इस बात का खुलासा कर दिया। हाल ही में दोनो डिनर डेट के लिए गए थे और लाख बार कैमरों से बचने के बाद भी दोनो देर रात स्पॉट हो गए।

मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही अरबाज खान से तलाक लिया था और इसका कारण अर्जुन कपूर को ही माना जाता रहा है। यही कारण है कि सलमान खान के करीबी माने जाने वाले अर्जुन कपूर से अब भाईजान बात करना भी पसंद नहीं करते हैं।
फिलहाल इस रिश्ते को लेकर आगे क्या होने वाली है ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन अर्जुन कपूर जिस तरह से बार बार मलाइका के साथ दिखाई दे जाते हैं वो बहुत कुछ कह जाता है।


Click it and Unblock the Notifications