''धूम 3 के आमिर खान की तरह है मेरा डबल रोल.. उतना ही अलग..!''
अर्जुन कपूर ने कहा कि मुबारकां में जैसा डबल रोल निभाया है, उसे आप धूम 3 के आमिर खान के बराबर मान सकते हैं।
कह कहना है कि फिल्म मुबारकां के एक्टर अर्जुन कपूर का। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्म में मेरा डबल रोल काफी अलग सा है.. इसकी तुलना आप धूम 3 के आमिर खान के डबल रोल से कर सकते हैं।
अब बता दें.. क्योंकि.. दरअसल जिस वीएफएक्स टीम ने धूम 3 के लिए काम किया था.. उसी टीम ने मुबारकां के लिए भी काम किया है। हम्मम.. ट्रेलर से साफ है कि फिल्म फुल इंटरटेनमेंट होगी। फिल्म में अर्जुन जुड़वा भाई बने हैं- करण और चरण। एक भाई लंदन में पला बढ़ा है.. जबकि दूसरा चंडीगढ़ में। वहीं, इनके चाचा बने हैं अनिल कपूर।

यहां जानें ट्रेलर लांच के दौरान अर्जुन ने क्या क्या कहा-


Click it and Unblock the Notifications











