बैकलैस ड्रेस में आहें भरते हुए मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीरें, BF अर्जुन कपूर के चाचा का भी हुआ ये हाल

arjun malaika sanjay

Sanjay Kapoor Comment On Malaika Arora Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर छाई हुई हैं। इसके साथ ही हसीना के बोल्ड लुक भी हर रोज सोशल मीडिया का पारा चढ़ाते रहते हैं। एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा ने अपने लेटेस्च फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

खूब वायरल हो रहा है मलाइका का लेटेस्ट फोटोशूट
फैंस के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा के इस अंदाज के तमाम सेलेब्स भी दीवाने दिखाई दे रहे हैं। हद तो तब हो गई जब मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के चाचा और अभिनेता संजय कपूर ने भी कमेंट कर दिया। संजय कपूर ने मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों पर हैंड्स अप वाला इमोजी ड्रॉप किया है। चाचा संजय कपूर के इस कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे भी लेते दिखाई दे रहे हैं।

चाचा संजय कपूर का कमेंट वायरल
मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों की बात करें तो एक्ट्रेस इनमें ब्लैक बैकलैस ड्रेस में एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही मलाइका की नशीली अदाओं पर हर किसी की नजरें थम रही हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में मलाइका के फैंस उनकी इस दौरान की तस्वीरों की और डिमांड कर रहे हैं।

संजय-महीप की दोस्त हैं मलाइका अरोड़ा
इसके साथ ही आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ-साथ उनकी फैमिली के भी काफी क्लोज हैं। मलाइका अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर के साथ खूब पार्टीज करती दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं मलाइका संजय कपूर और महीप कपूर की काफी अच्छी सहेली हैं।

'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हैं
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X