Rakshabandhan: बॉलीवुड के इस स्टार की हैं एक से एक बला की खूबसूरत 6 बहने, राखी पर बोला- 6 गुना बढ़ा ड्रामा..

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor Rakshabandhan: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने रिश्तों को बेहद संजों कर रखते हैं और बहुत ही जिंदादिली से उन्हें निभाते हैं। ब्रेकअप के बाद भी जहां अर्जुन कपूर मलाइका के टफ टाइम में उनके साथ खड़े दिखाई देते हैं तो वहीं बहनों के साथ तो उनकी बॉन्डिंग के कहने ही क्या। अर्जुन कपूर एक तो दो या तीन नहीं बल्कि 6 बहने हैं और राखी का त्यौहार उनके लिए बेहद ही खास होता है।

अर्जुन कपूर ने रक्षाबंधन के मौके पर एक बेहद खास पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बहनों और कजिन के साथ की कई यादगार तस्वीरों का कोलाज बनाया है मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा, "6 बहनों के साथ ड्रामा, मुश्किले, लड़ाईयां और मस्ती भी 6 गुना हो जाती है। साथ ही बेइंतेहा प्यार भी। हैप्पी रक्षाबंधन।"

अर्जुन कपूर की बहनों की बात करें तो उनकी सगी बहन अंशुला कपूर हैं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर उनकी सौतेली बहन है। सोनम कपूर और रिया कपूर उनके चाचा अनिल कपूर की बेटियां हैं और शानाया कपूर उनकी छोटी बहन हैं जो कि संजय कपूर की बेटी हैं। इस तरह से अर्जुन कपूर की छह बहने हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर छाई हुई हैं। करीब महीने भर पहले अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था। इसके साथ ही अब हर किसी को उनकी शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। अंशुला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने तमाम अप्डेट्स इसी प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X