..................... Arjun Kapoor celebrates 8 lakh followers on Twitter - Hindi Filmibeat

स्टार 'तेवर': ट्विटर पर 8 महीने में अर्जुन कपूर के 8 लाख 'इशकज़ादे'

फैन फॉलोइंग किसे अच्छी नहीं लगती। छोटा बड़ा कैसा भी इंसान हो पर अगर कोई उसके आजू बाजू, अगल बगल है और केवल उसके ही चर्चे कर रहा है तो ये बात सबको पसंद आती है। तो अपने अर्जुन कपूर भी आज कल अपनी फैन फॉलोइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर को ट्विटर पर आए ज़्यादा वक्त नहीं हुआ है लेकिन आठ महीनों में उनके फैन्स की संख्या हो गई 8 लाख।

बस अर्जुन के फैन्स इस बात को सेलीब्रेट कर रहे हैं कि हुआ छोकरा जवां रे और अर्जुन भी अपने फैन्स की इस अटेन्शन से काफी खुश हैं। अर्जुन कपूर ने इन्हें अर्जुनज़ादे बोलकर उन्हें खुश भी किया और उनका धन्यवाद भी दिया।

गौरतलब है कि इशकज़ादे से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया पर उनके 2 स्टेट्स के स्वीट और क्यूट अवतार ने उन्हें लड़कियों का फेवरिट बना दिया है। उनकी फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि फिल्म कैसी है इस पर ज़्यादा लोग ध्यान ही नहीं देते।
ALSO SEE: बॉलीवुड के नए किसिंग चैपिंयन्स

उनके लिए बस स्क्रीन पर अर्जुन कपूर को देखने का क्रेज़ होता है। वहीं इन अर्जुनज़ादों ने अपने हाथों से 8 बना कर अर्जुनज़ादे फैन की तस्वीर शेयर की और किसी भी अच्छे स्टार की तरह अर्जुन इन सब तस्वीरों को रिट्वीट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X