अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को कह डाला 'सबसे बड़ी चीयरलीडर', Kuttey को लेकर किया था पोस्ट!

Recommended Video
फिल्म कुत्ते हाल ही में रिलीज हुई है और इसके रिलीज होते ही अभिनेता अर्जुन कपूर की काफी तारीफ की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर इस फिल्म से अपनी दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। काफी समय से उन्होने एक हिट फिल्म नहीं दी है। लेकिन इस वक्त अर्जुन कपूर का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है जिसमें अर्जुन कपूर ने उनको कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में है।
दरअसल उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते की तारीफ करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। गुरुवार रात मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की तारीफ की। मलाइका ने लिखा,
"क्या शानदार फिल्म है और शानदार परफॉर्मेंस। अपने नजदीकी सिनेमाघर में देखें।" इसके अलावा उन्होने इस स्टोरी में हार्ट इमोजी साझा की थी। हालांकि अर्जुन कपूर ने जो जवाब दिया वो मजेदार था।

चियरलीड कह डाला
उन्होने मलाइका अरोड़ा को चीयरलीड कह डाला है। उन्होने स्टोरी का जवाब देते हुए लिखा, "मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर।'' इसके बाद ये स्टोरी खबरों का हिस्सा है और लोग इसको अपनी अपनी तरह से देख रहे हैं।

काफी समय से डेट कर रहे हैं
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और अक्सर दोनों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैँ।

जल्दी शादी कर सकते हैं
इस वक्त खबर है कि अर्जुन कपूर और मलाइका काफी जल्दी शादी कर सकते हैं। हालांकि फिल्म कुत्ते की बात करें तो इसमें अर्जुन कपूर के अलावा अभिनेत्री तब्बू और दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह नजर आने वाले हैं।

कई जगह स्पॉट किया गया था
तब्बू को फिल्म की प्रमोशन के दौरान कई जगह स्पॉट किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी और इस फिल्म को लेकर कुछ शानदार रिव्यू भी सामने आए हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











