..................... अर्जुन कपूर ने 66 साल के अनिल कपूर को कहा 'छोकरा', इस तरह से दी जन्मदिन बधाई Arjun Kapoor called 66-year-old Anil Kapoor 'Chokra', congratulated him on his birthday - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर ने 66 साल के अनिल कपूर को कहा 'छोकरा', इस तरह से दी जन्मदिन बधाई

anil kapoor, arjun kapoor

सुपरस्टार अनिल कपूर आज चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अनिल कपूर आज 66 साल के हो गए हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका पूरा परिवार इस वक्त उनको जन्मदिन की बधाई दे रहा है। लेकिन सबसे ज्याद चर्चा में अभिनेता अर्जुन कपूर का पोस्ट है जो कि उन्होने अनिल कपूर के लिए किया है। सभी की तरह उन्होने भी अनिल कपूर की उम्र को लेकर पोस्ट किया है।

अर्जुन कपूर ने लिखा, "एंटी-एजिंग के बादशाह @anilskapoor को जन्मदिन मुबारक हो! चाचू के पास सुपर सुपर वाला है! लव यू लॉट। उन्होंने पोस्ट में छोकरा जवान गाना है। जी हां, अर्जुन कपूर इस पोस्ट में ये कहना चाहते हैं कि अनिल कपूर की उम्र बढ़ने की बजाय घट रही है। उन्होने पोस्ट के जरिए कहा है कि वो लगातार जवान हो रहे हैं।

इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया है और लिखा है, "लीजेंड और सबसे अच्छे @anilkapoor जन्मदिन मुबारक।" इस पोस्ट पर कमेंट करने वालों की लिस्ट में अर्जुन नीतू कपूर, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, मनीष पॉल सहित कई लोग शामिल हैं।

इसके पहले अभिनेत्री सोनम कपूर जो कि उनकी बेटी हैं उन्होने पोस्ट किया था और अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी थी। वर्कफ्रंट पर अनिल कपूर अभी भी कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और लगातार काम करते रहते हैं।

उनको लेकर कहा जाता है कि इस उम्र में जितनी मेहनत वो करते हैं और फिट रहते हैं, शायद ही कोई करता होगा। साल 2023 में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ अनिल कपूर सामने आएंगे। चर्चा ये भी है कि फिल्म नो एंट्री में एंट्री भी बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X