अर्जुन कपूर ने खरीदा मलाईका के घर के पास करोड़ों का बंगला - शुरू हुई शादी की अटकलें
आजकल बॉलीवुड में कई सितारों के प्रॉपर्टी खरीदने के चर्चे हैं और अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट के 81 Aureate में एक स्काई विला खरीदा है। इस विला की कीमत 20 - 24 करोड़ रूपये है। और अर्जुन कपूर के ये घर लेते ही उनकी शादी की अटकलें एक बार फिर से लगना शुरू हो चुकी हैं।
इस प्रोजेक्ट में 81 स्काई विला हैं और इसलिए इसका नाम 81 Aureate है। खबरें हैं कि इसी बिल्डिंग में हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक स्काई विला खरीदा है।

दिलचस्प है कि अर्जुन कपूर के इस घर के पास ही मलाईका अरोड़ा ने हाल ही में एक घर खरीदा है। अर्जुन कपूर का ये विला 4 बेडरूम का सेट है और यहां एक शानदार पूल है।

सब पूछते हैं कब है शादी!
अर्जुन और मलाईका की शादी की अफवाहें हर साल उड़ती रहती हैं। एक इंटरव्यू में भी अर्जुन का कहना था कि बार बार शादी के बारे में पूछे जाने पर वो बिल्कुल भी नाराज़ नहीं होते क्योंकि उनके घर में भी सब उनसे यही पूछते रहते हैं। ये हमारी भारतीय सभ्यता का हिस्सा हो गया है।

कड़वे अनुभव पर विश्वास नहीं टूटा
अर्जुन का कहना है कि भले ही उनकी और उनकी बहन की ज़िंदगी में जो भी हुआ है उसके बावजूद वो और अंशुला, शादी पर पूरा भरोसा रखते हैं। और यही कारण है कि वो शादी के लिए कभी मना नहीं करते।

रिश्ते को मिल रही इज़्जत
अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में ये भी कह चुके हैं कि मीडिया ने उनके और मलाईका के रिश्ते को पूरी इज़्जत दी और उनकी निजता को पूरी तरह बरकरार रखा। यही कारण है कि अर्जुन मीडिया के सामने अपने रिश्ते को बाहर लाने में एक बार भी नहीं हिचकिचाए।

ना छिपाया, ना जताया
अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा का कहना है कि जब अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और ना ही वो अपनी शादी के बारे में छिपाएंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है।

दो साल से उड़ रही अफवाहें
अर्जुन ने पहले भी अपनी शादी के बारे में बात करते हुए मज़ाक किया कि कौन लड़का गंजे लुक में शादी करना चाहेगा। दरअसल, फिलहाल अर्जुन कपूर, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं जिसके लिए उनका लुक गंजा है।

गैंग में हो गई एंट्री
अर्जुन कपूर का स्वागत, मलाईका अरोड़ा के दोस्तों का गैंग कर चुका है। यही कारण है कि अब उनकी हर पार्टी में अर्जुन कपूर का दिल खोलकर स्वागत किया जा सकता है।

परिवार के भी करीब हैं मलाईका
वहीं मलाईका अरोड़ा भी अर्जुन के परिवार के काफी करीबी हैं। मलाईका और अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं। महीप के बेटे जहान के साथ अर्जुन और मलाईका की आऊटिंग की एक तस्वीर।

एक दूसरे के साथ खुश
अर्जुन और मलाईका फिलहाल तो एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। फिर भी फैन्स को इंतज़ार है तो बस इस प्यारे से कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने का।


Click it and Unblock the Notifications











