बोनी कपूर के एक्सीडेंट के बाद क्या अर्जुन माफ कर देंगे श्रीदेवी को!

Arjun Kapoor and Boney Kapoor to come more close after car accident
सवाल थोड़ा अजीब है लेकिन अर्जुन कपूर के फैंस यही जानना चाहते हैं। हालांकि ये हमारे लिए भी शॉकिंग था कि भला बोनी कपूर के एक्सीडेंट के बाद अर्जुन और श्रीदेवी के बीच के रिश्ते पर क्या असर आने वाला है। लेकिन दर्शकों की सोच के अनुसार बोनी कपूर जो कि हाल ही में एक बड़े एक्सीडेंट से बाल बाल बचे हैं, उनके बेटे और बॉलीवुड स्टरा अर्जुन कपूर दोनों के बीच के रिश्ते में बोनी कपूर की दूसरी शादी को लेकर काफी कड़वाहट आ गयी थी। लेकिन अब इस एक्सीडेंट के बाद लोगों को लगता है कि अर्जुन कपूर अपने पिता को खोने के डर का सामना कर चुके हैं और अब शायद वो श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी की बात को भुलाकर अपने पिता और परिवार के करीब आ जाएं।

अर्जुन कपूर पिछले ही साल अपनी मां को खो चुके हैं। अर्जुन की मां ही उनके सबसे करीबी थीं और दोस्त की तरह थीं। लेकिन जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ शादी करने के बाद घर छोड़ा तो अर्जुन के मन में श्रीदेवी और बोनी कपूर दोनों के लिए कड़वाहट ने जन्म लिया जो कि स्वाभाविक है। हालांकि अर्जुन कपूर ने मीडिया से बात करने के दौरान कभी भी श्रीदेवी से जुड़े सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया लेकिन इतना जरुर कहा कि उनकी मां की वजह से ही वो अपने पिता की दूसरी शादी को एक्सेप्ट कर पाए और आगे बढ़ पाए।

अर्जुन की मां के निधन के बाद जब अर्जुन मीडिया से रुबरु हुए तो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये पूछने पर कि क्या श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी को एक्सेप्ट करना आपके लिए आसान रही। इसपर अर्जुन ने कहा आज आपके सामने बैठकर ये बातें करना बेहद आसान है लेकिन जब हम बच्चे थे तब इस बात को एक्सेप्ट करना बेहद मुश्किल था। लेकिन हम कर ही क्या सकते थे। आखिर कब तक हमें शिकायत करते और किससे करते। आखिकार हमें इस शादी को स्वीकार करना ही पड़ा।

इस कड़वाहट के कई सालों बाद अब फिल्म तेवर के सेट पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर के बीच की बॉंडिगं काफी गहरी हुई। दोनों बाप बेटे एक साथ पहली बार किसी फिल्म में काम कर रहे हैं और दोनों को ही एक दूसरे के बारे में कई बातें पता चली हैं। ऐसे में हाल ही में हुए बोनी कपूर के एक्सीडेंट से अर्जुन के अपने पिता को खोने का डर भी महसूस हो गया होगा। कहते हैं कि किसी अपने को खो देने का डर आपको औऱ करीब ले आता है। तो हो सकता है कि इस एक्सीडेंट के बाद अर्जुन अपने पिता के करीब आ जाएं और श्रीदेवी को भी माफ कर दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X