..................... arjun Kapoor bhumi pednekar film Mere Husband Ki Biwi ceiling falls on sets - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड को लगी बुरी नजर! 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के सेट पर गिरी छत, अर्जुन कपूर समेत 6 लोग हुए घायल

Mere Husband Ki Biwi

Mere Husband Ki Biwi: फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के सेट पर शूटिंग के दौरान गंभीर हादसा हो गया है। अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म का ये सेट रॉयल पाम्स स्थित इंपीरियल पैलेस में बना हुआ था। यहां छत अचानक से गिर गई। इस दौरान अर्जुन, भूमि पेडनेकर और जैकी भगनानी के अलावा डायरेक्टर मुदस्सर अजीज वहां मौजूद थे।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अशोक दुबे ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि यह घटना शूटिंग के दौरान साउंड सिस्टम की वजह से पैदा हुए वाइब्रेशन की वजह से हुआ।

अशोक दुबे ने बताया, 'गाने की शूटिंग रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में की जा रही थी, तभी लोकेशन की छत गिर गई, जिसमें अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और मुदस्सर अजीज घायल हो गए। चूंकि यह लोकेशन लंबे समय से वहां है, इसलिए साउंड सिस्टम की आवाज होने वाले वाइब्रेशन के कारण सेट हिलने लगा, इसके कारण छत गिर गई।'

विजय गांगुली ने बताया कि इस हादसे में डायरेक्टर को चोट लगी। डीओपी मनु आनंद का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया और खुद विजय गांगुली की कोहनी और सिर में चोट आई है। यहां तक कि कैमरा अटेंडेंट को उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी। हालांकि, अच्छी बात यह है कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

कोरियोग्राफर विजय गांगुली, जो गाने पर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ काम कर रहे थे, उन्होंने शूटिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। वह बोले, 'हम एक गाना शूट कर रहे थे और पहला दिन अच्छा गुजरा। दूसरे दिन, शाम करीब 6 बजे तक सब कुछ ठीक चल रहा था, जब हम शॉट ले रहे थे। हम मॉनिटर पर थे तभी अचानक छत गिर गई। सौभाग्य से, वह टुकड़ों में गिरी, इसलिए हमारे पास एक गड्ढा नुमा जगह थी, जहां छुपकर हमने खुद को बचाया, लेकिन फिर भी कई लोगों को चोट लग गई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X