मदर्स डे पर मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, बोले- मां ने बहुत कष्ट उठाए हैं...

Arjun Kapoor became emotional remembering his mother on Mother's Day: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अर्जुन कपूर अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए याद किए जाते हैं। अर्जुन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। बीते दिनों वह 10 साल के लड़के जसप्रीत की मदद करने के लिए आगे बढ़े थे। वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर मदर्स डे पर अपनी मां को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं भी दी हैं।
मां को मिस कर रहे हैं अर्जुन कपूर
12 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी अपनी माताओं के साथ तस्वीर साझा कर रहे हैं और उन्हें मदर्स डे विश कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर अर्जुन भी अपनी मां मोना शौरी कपूर को याद करते नजर आए। अपने लेटेस्ट वीडियो में अर्जुन कपूर कहते हैं कि- 'हाय दोस्तों, आज मदर्स डे है और मुझे ये नहीं पता कि मैं ये वीडियो क्यों पोस्ट कर रहा हूं, लेकिन मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि जिनकी मां उनके साथ है। या जिनके जीवन में मां है और वह उनके आसपास नहीं है। आप सभी अपनी माताओं को विश करें। हमें उन्हें याद करते रहना चाहिए विश करना चाहिए। हमें उनकी अधिक याद तब आती है जब वह चले जाते हैं। मैं घर पर अकेला हूं। मेरी बहन वेकेशन पर गई है। तो मुझे लगा कि मैं आप लोगों से बात करूं।'
कैंसर ने ली थी अर्जुन की मां की जान
एक्टर आगे कहते हैं कि इसे हल्के में ना लें। हमारे माता पिता हमारा बेहद ख्याल रखते हैं। हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। प्यार देना चाहिए। सभी को हैप्पी मदर्स डे। मां को प्यार दो मां ने आपके लिए बहुत कष्ट उठाए हैं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की मां का निधन 25 मार्च 2012 को कैंसर से हुआ था। अर्जुन अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। वहीं श्री देवी का निधन 54 साल की उम्र में साल 2018 में हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











